Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में अवैध शराब व गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक फरार

Smuggling In Ludhiana लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए दाे लोगों को गिरफ़्तार किया जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:06 PM (IST)
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में अवैध शराब व गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक फरार
लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए दाे लोगों को गिरफ़्तार किया जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से अवैध शराब व गांजा बरामद किया गया। थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खासी कलां में दबिश देकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल हो गया।

आरोपितों ने गांव की एक वीरान जगह को अवैध शराब का गाेदाम बना रखा था। पुलिस ने वहां से 30 पेटी देसी शराब बरामद की। एएसआई रुपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान भामियां कलां की शांति विहार कालोनी निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई। जबकि फरार हुए उसके दूसरे साथी कूमकलां निवासी परमवीर सिंह की पुलिस को तलाश है।

पुलिस नाहर सिंह से की जा रही पूछताछ में उसके नेटवर्क का पता लगा रही है। उधर, थाना मोती नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर की घोड़ा काॅलोनी इलाके में दबिश देकर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा मिला। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जनकपुरी के गणेश नगर की गली नंबर 11 निवासी राजू जायसवाल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न में पति व ससुर पर केस

दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि उनकी पहचान नई दिल्ली के ताहिरपुर की एमसीडी कालोनी निवासी अमर भगत तथा उसके पिता मुनेश्वर के रूप में हुई। पुलिस ने इस्लाम गंज निवासी नमिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

बयान में उसने बताया कि नवंबर 2019 में उसकी शादी आरोपित अमर के साथ हुई थी। मगर शादी के बाद ही और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। अश्विनी कुमार ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी