बर्थडे पार्टी में युवक का कत्ल करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

करीब दस दिन पहले हांस कला में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी पर गए दोस्तों में ही तकरार हो गई थी। इसके बाद विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हा। उनकी पहचान हरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:19 PM (IST)
बर्थडे पार्टी में युवक का कत्ल करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार
बर्थडे पार्टी में युवक का कत्ल करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जगराओं : करीब दस दिन पहले हांस कला में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी पर गए दोस्तों में ही तकरार हो गई थी। इसके बाद विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हा। उनकी पहचान हरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के रूप में हुई है।

बता दें कि हरप्रीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव हांस कलां का जन्मदिन मनाने के लिए उसके दोस्त रणदीप सिंह निवासी गांव पुडैण, मनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर जगराओं, हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव चंगणा और रविद्रजीत सिंह निवासी पुडैण गांव हांस कलां में इकट्ठे हुए थे। वहां पर इन सभी ने पहले घर में केक काटा उसके बाद गांव हांस कलां रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक चिकन हट पर चले गए। वहां पर खाने-पीने लगे। मनदीप सिंह ने अपना आइफोन हरप्रीत सिंह चंगणा को दिया हुआ था। इसके बारे उसने अपने दोस्तों को बताया तो रणदीप सिंह ने कहा कि तुमने तो यह फोन हरप्रीत सिंह को गिफ्ट देना था। इसके बाद मनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह की रणदीप सिंह के साथ बहसबाजी हो गई। इसी बहस बाजी में तैश में आए मनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने रणदीप सिंह के चाकू मार दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी