Wall Collapsed: लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में तेज हवा से गिरी दीवारें, 12 भैंसाें की माैत

Wall collapsed डेयरी के मालिक रवि ने बताया कि रात को वर्करों ने दूध निकालने के बाद पशुओं को चारा दिया और डेयरी को बंद कर दिया। देर रात वर्कर को जब धमाके की आवाज सुनी तो पता चला कि छत उड़ गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:27 AM (IST)
Wall Collapsed: लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में तेज हवा से गिरी दीवारें, 12 भैंसाें की माैत
लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में तेज हवा से शेड उड़ी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Wall collapsed: हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में देर रात तेज हवा के कारण डेयरी का शेड उड़ गया। इसके चलते दीवारें गिरने से मलबे में 12 भैंसें दब गई। जानकारी के अनुसार हीरो वासन डेयरी की छत पर टिन की चद्दरें थी। जो रात को हवा के कारण उड़ गई। दीवारें व एंगल अंदर बंधे मवेशियाें पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हुई। गनीमत यह रही कि उस वक्त डेयरी में कोई काम करने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगाें की भीड़ लग गई। इसके साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ था। 

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: 27 सितंबर के भारत बंद को सीटू का समर्थन, किसानों की मांगाें काे बताया जायज

वर्करों ने रात काे सुनी धमाके की आवाज

डेयरी के मालिक रवि ने बताया कि रात को वर्करों ने दूध निकालने के बाद पशुओं को चारा दिया और डेयरी को बंद कर दिया। देर रात वर्कर्स को जब धमाके की आवाज सुनी तो पता चला कि छत उड़ गई और मवेशी दीवारों के नीचे आ गए। रात को ही जेसीबी मशीन मंगवा कर काम शुरू कर दिया था। कुछ पशुओं को जिंदा निकाल दिया है जबकि कुछ अभी भी दबे हैं। 12 के करीब भैंसाें की माैत हाे गई, जिससे उन्हें लाखाें रुपये का नुकसान हाे गया।

यह भी पढ़ें-Kisan Fateh March: किसानाें के फतेह मार्च काे उद्याेग जगत का समर्थन, लुधियाना के कारोबारी भी हाेंगे शामिल

पहले भी हाे चुके हैं कई हादसे

गाैरतलब है कि शहर में बारिश के दिनाें में पहले भी इस तरह के कई हादसे हाे चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर के कई इलाकाें में असुरक्षित इमारतें है, जिन पर अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Dengue Cases in Ludhiana: लुधियाना में डेंगू का खतरा बढ़ा, छह नए केस मिले; जानें कैसे करें बचाव

chat bot
आपका साथी