Crime in Ludhiana: लुधियाना में प्लाट में मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश, केस दर्ज

लुधियाना में प्लाट में मिट्टी डालकर कब्जा करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बीआरएस नगर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:58 AM (IST)
Crime in Ludhiana: लुधियाना में प्लाट में मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश, केस दर्ज
प्लाट में मिट्टी डालकर कब्जा करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। प्लाट में मिट्टी डालकर कब्जा करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बीआरएस नगर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने माडल ग्राम निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -    लुधियाना में नेशनल हाईवे पर चार स्थानों पर बनेंगे एंट्री व एग्जिट प्वाइंट, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

पुलिस को दिए बयान में अनिल कुमार ने बताया कि गांव सुनीत में उसका 1210 वर्ग गज का एक प्लाट है 22 फरवरी को आरोपित ने उस पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसके बाद अनिल कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

दो भगोड़ों पर दर्ज किए दो केस

लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले मामले में पुलिस ने बिहार के चनपटिया निवासी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ रूप सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ 2008 में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इसमें अगस्त 2012 को अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना में कंस्ट्रक्शन कंपनियों की लापरवाही और अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी से दम घोंट रही धूल

दूसरे मामले में पुलिस ने बाबा जीवन सिंह नगर निवासी रविंदर सिंह बेदी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसआइ राज कुमार ने बताया कि मार्च 2014 में पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। अगस्त 2018 को अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी