लुधियाना के जगराओं में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक अजीत सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि

लुधियाना के जगराओं में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक व शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह के 140 वें जन्मदिन पर देश की आजादी लहर के योद्धाओं को नमन किया गया। रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में दो मिनट का मौन धारण रखा गया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 03:38 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक अजीत सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि
लुधियाना के जगराओं में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक चाचा अजीत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की।

जगराओं, जेएनएन। पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक मौजूदा किसान मजदूर संघर्ष के प्रेरणा स्रोत शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह के 140 वें जन्मदिन पर देश की आजादी लहर के योद्धाओं को नमन किया गया। रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में पिछले लंबे से चल रहे किसान संघर्ष मोर्च में सबसे पहले दो मिनट का मौन धारण करके अजीत सिंह के बताए मार्ग पर चलने व उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रण लिया गया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक प्रधान महिंद्र सिहं कमालपुरा, इंद्रजीत सिंह धालीवाल, रामशरण सिंह रसूलपुर, इकाई प्रधानों हरचंद सिंह ढोलन, ठाना सिंह सुजापुर, जिला नेता जगत सिंह लीला, परवार सिंह गालिब, गुरप्रीत सिंह गोपी, अवतार सिंह गिल, करतार सिंह वीरान के अलावा उपस्थित समूह किसानों ने नायक की फोटो को फूलों की श्रद्धांजलि भेंट की।

इस मौके पर किसान नेता सुरजीत सिंह दोधर ने चाचा अजीत सिंह के जीवन, संग्राम के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के राज में 1906 में अंग्रेजों की ओर से किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ नौ महीने लंबी पगड़ी संभाल लहर की अगुआई करके कानून रद करवाए थे। अंग्रेज हकुमत की ओर से चाचा अजीत सिंह को 38 वर्ष जलावतन रखा जोकि 15 अगस्त 1947 को विछोड़ा दे गए थे।

इस मौके पर अवतार सिंह गिल, प्रीतम सिंह अखाड़ा, रामशरण सिंह रसूलपुर, लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने खेती मंत्री तोमर के बयान भीड़ों के कहने पर कानून नहीं बदले जाते की तीखी निंदा करते हुए कहा कि भीड़ बड़े- बड़े राज पलट देते है। इस मौके पर लखवीर सिंह, सतपाल इंकलाबी कविश्री जत्था, करतार सिंह वीरान, मनदीप सिंह सिद्धवां ने गीतों, कविश्रियां द्वारा श्रद्धांजलि दी। इस संघर्ष मोर्चे में गांव ढोलन से आत्मा सिंह, गुरनाम सिंह ,कुलवंत सिंह, गुरचरण सिंह, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह भूख हड़ताल में शामिल हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी