लुधियाना में फॉर्च्यूनर पर मेंबर पार्लियामेंट का स्टीकर लगाकर घूमता ट्रांस्पोर्टर गिरफ्तार

लुधियाना में फॉर्च्यूनर कार के शीशों पर मेंबर पार्लियामेंट तथा गर्वनमेंट आफ इंडिया के स्टीकर लगाए घूम रहे ट्रांसपोर्टर को थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:55 PM (IST)
लुधियाना में फॉर्च्यूनर पर मेंबर पार्लियामेंट का स्टीकर लगाकर घूमता ट्रांस्पोर्टर गिरफ्तार
लुधियाना में पुलिस ने फॉर्च्यूनर पर मेंबर पार्लियामेंट का स्टीकर लगाकर घूमता ट्रांस्पोर्टर गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में फॉर्च्यूनर कार के शीशों पर मेंबर पार्लियामेंट तथा गर्वनमेंट आफ इंडिया के स्टीकर लगाए घूम रहे ट्रांसपोर्टर को थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एसीपी जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव जवद्दी के गुरु ज्ञान विहार निवासी हरगुरजीत सिंह के रूप में हुई।

एएसआइ मलकीत राम ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। अपने रिपोर्ट में उसने बताया कि सोमवार शाम वो पुलिस की टीम के साथ जगजीत नगर स्थित अमन चिकन के पास मौजूद थे। वहां हेमकुंट ट्रांसपोर्ट व प्रापर्टी एडवाइजर दफ्तर के बाहर सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार नंबर पीबी 91-0033 खड़ी थी। जिसके आगे पीछे स्टीकर लगे हुए थे। उनमें से एक पर गर्वनमेंट आफ इंडिया, अगले शीशे पर मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स तथा दूसरे शीशे पर मेंबर आफ पार्लियामेंट लोक सभा लिखा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि वो कार हेमकुंट ट्रांसपोर्ट के मालिक की है। उसे बाहर बुला कर कार पर स्टीकर लगाने संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वो कुछ भी पेश न कर सका। जिसके चलते मौके पर उसे गिरफ्तार करके उसकी कार को कब्जे में ले लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके बेटे ने कुछ समय पहले दिल्ली से वो कार खरीदी है। खरीदते समय उस पर वो सब स्टीकर्स लगे हुए थे। जिसे उसने बाद में भी हटाया नहीं। एसीपी चोपड़ा ने कहा कि आरोपित पहले दिल्ली में रहता था। दो साल पहले ही वो लुधियाना शिफ्ट हुआ है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी