Punjab Politics: बठिंडा पहुंचे पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग, लोगों से मिलकर लिया चाय का आनंद

Punjab Politics रविवार को राजा वडिंग सुबह जागर पार्क में पहुंचे जहां पर वह सैर करने के लिए आए लोगों से मिले। उन्हाेंने कहा कि बठिंडा के लोगों ने उनको लोकसभा चुनावों में वोटें डालकर काफी मान सम्मान दिया था। जिस कारण उनका फर्ज बनता है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 03:39 PM (IST)
Punjab Politics: बठिंडा पहुंचे पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग, लोगों से मिलकर लिया चाय का आनंद
बङ्क्षठडा के रोज गार्डन में पहुंचे ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग लोगों से मिलते हुए। विज्ञप्ति

जागरण संवाददाता, बठिंडा। Punjab Politics: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के अचानक बठिंडा शहर में सरगर्म होने के कारण राजनीतिक माहौल में गर्माहट देखने को मिल रही है। वडिंग ने बठिंडा लोकसभा हल्के से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन वह हार गए थे। वहीं अब अचानक उन्होंने अपनी सरगर्मियों को बठिंडा में तेज कर दिया है। जिसकी राजनीतिक हल्कों में कई प्रकार की चर्चा हो रही है। रविवार को राजा वडिंग सुबह जागर पार्क में पहुंचे, जहां पर वह सैर करने के लिए आए लोगों से मिले।

वडिंग ने कहा कि बठिंडा के लोगों ने उनको लोकसभा चुनावों में वोटें डालकर काफी मान सम्मान दिया था। जिस कारण उनका फर्ज बनता है कि वह बठिंडा के लोगों को मिलते रहें। इसी के चलते वह बठिंडा के लोगों से बीते लंबे समय से संपर्क रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिए 18 सूत्रीय प्रग्राम पर कांग्रेस सरकार काम कर रही है। जिसके तहत जल्द ही बहुत से मुद्दों को हल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-पटियाला में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, 2022 चुनावों के लिए वर्करों की नब्ज टटोली

कांग्रेस का निशाना मछली की आंख

इसके अलावा एक सवाल के जवाब में राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस का निशाना मछली की आंख है और हर नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है। वहीं ट्रांसपोर्ट विभाग में जो कमियां हैं, उनको जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके अलावा रेत, बिजली के मुद्दे पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि यह फैसला हाईकमान ने करना है। मगर उनका फर्ज है कि बठिंडा के लोगों को मिलते रहें। गाैरतलब है कि ट्रांसपार्ट मंत्री बनने के बाद राजा वडिंग ने बठिंडा के दाैरे तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के उद्यमियों ने कीर्तन कर केंद्र सरकार के लिए मांगी सद्बुद्धि, स्टील की कीमतों को नियंत्रण में लाने की मांग

chat bot
आपका साथी