पुलिस ने कब्जे में लिए 20 मॉडीफाइड पीटर रेहड़े

मॉडीफाइड पीटर रेहड़ों पर लगातार तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:12 AM (IST)
पुलिस ने कब्जे में लिए 20 मॉडीफाइड पीटर रेहड़े
पुलिस ने कब्जे में लिए 20 मॉडीफाइड पीटर रेहड़े

जासं, लुधियाना :

मोटरसाइकिल से जोड़ जुगाड़ के साथ बनाए गए मॉडीफाइड पीटर रेहड़ों पर लगातार तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों से 20 रेहड़े कब्जे में लेकर उन्हें चला रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जालंधर बाइपास के पास नाकाबंदी के दौरान जालंधर के गांव गदरा निवासी अनिल कुशवाहा और चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 निवासी अवधेश कुमार सलेम टाबरी कट के पास चंद्र नगर निवासी फूल चंद तथा गांव गड़ा निवासी कप्तान सिंह उर्फ सुलतान को गिरफ्तार किया।

थाना साहनेवाल पुलिस ने मेन चौक साहनेवाल में की गई नाकाबंदी के दौरान नंदपुर की प्रेम कॉलोनी निवासी बिट्टू, गुरचरण लाल, सतगुरु नगर निवासी राजेश तथा ग्यासपुरा की न्यू सम्राट कॉलोनी निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया।

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने शेरपुर-ग्यासपुरा रोड पर दबिश देकर लोहारा निवासी रोहित कुमार झा, थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने बाबा जसवंत सिंह कॉलेज के पास मुंडियां कलां निवासी विनोद कुमार, प्रकाश सिंह तथा ताजपुर रोड से भामियां के गुरु नानक नगर निवासी बीरू को गिरफ्तार किया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरती स्टील चौक से शेरपुर के रणजीत नगर निवासी रोहित कुमार सिंह, ग्यासपुरा के लक्ष्मण नगर निवासी नीरज कुमार, थाना जमालपुर पुलिस ने सुंदर नगर चौक से मुंडियां कलां निवासी सुरजीत कुमार, भामियां रोड से दर्शन इंक्लेव निवासी शिव पूजन यादव, जमालपुर निवासी जगदीश कुमार तथा गांव झाबेवाल से गांव कडियाना निवासी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार किया। भामियां रोड पर पुलिस को देख दो अज्ञात व्यक्ति अपना रेहड़ा छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हे कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी