ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर निकाला मार्च

शिरोमणि अकाली दल के वर्करों ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसमें 100 से अधिक वाहन शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:16 PM (IST)
ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर निकाला मार्च
ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर निकाला मार्च

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : शिरोमणि अकाली दल के वर्करों ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसमें 100 से अधिक वाहन शामिल हुए।

यह ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब से शुरू हुआ। ठंड व धुंध के बावजूद किसान और अकाली वर्करों ने पूरे जोश से इसमें शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व कर रहे सर्कल जत्थेदार कुलदीप सिंह जातीवाल, हरजतिदर सिंह बाजवा, हेडों सर्कल के जत्थेदार हरदीप सिंह बहलोलपुर, शहरी प्रधान जसपाल सिंह जज और ब्लाक समिति मेंबर हरजोत सिंह मांगट ने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च बेट क्षेत्र के सारे गांवों में होगा। इसमें किसानों के अलावा दूसरे वर्गो के लोग पार्टी स्तर से उपर उठ कर 26 जनवरी को दिल्ली में जो ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है उस में शिरकत करेंगे। यह ट्रैक्टर मार्च माछीवाड़ा के करीब 50 से अधिक गावों में से हो कर गुजरा और गुरुद्वारा साहिब में आ कर ही समाप्त हुआ।

इस मौके चरनजीत सिंह लक्खोवाल, इकबाल सिंह जोधवाल, महिदर सिंह ईसापुर, जोगिन्द्र सिंह पोला, मनजीत सिंह मक्कड़, हरदीप सिंह झज्ज, महिदर सिंह मिलकोवाल, गुरमीत सिंह दौलतपुर, सुच्चा सिंह, दलेर सिंह ईसापुर, महिदर सिंह धनूंर, गुरमुख सिंह मंड गौंसगड़, सुच्चा सिंह बुल्लेवाल, अजमेर सिंह बुल्लेवाल, जंग सिंह लुबाणगड़, जोगिन्द्र सिंह मांगट, राजवीर सिंह गिल्ल, राजवंत सिंह गिल्ल, हरचंद सिंह नंबरदार, सुरजीत सिंह बहलोलपुर, करनैल सिंह धुल्लेवाल भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी