लुधियाना में नाबालिग से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, आराेपित को तीन साल की कैद व दाे हजार जुर्माना

लुधियाना के अतिरिक्त सेशन जज आशीष अबरोल की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले न्यू महादेव नगर निवासी सुरेश चंद को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे दो हजार रुपये जुर्माना भी चुकाना होगा।

By Edited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:44 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:44 AM (IST)
लुधियाना में नाबालिग से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, आराेपित को तीन साल की कैद व दाे हजार जुर्माना
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले न्को तीन साल कैद की सजा। (सांकेतिक तस्वीर)

संस, लुधियाना। अतिरिक्त सेशन जज आशीष अबरोल की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले न्यू महादेव नगर निवासी सुरेश चंद को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। उसे दो हजार रुपये जुर्माना भी चुकाना होगा। पुलिस थाना डाबा में नाबालिग के पिता की शिकायत पर वर्ष 2017 में केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि वह 21 अप्रैल 2017 को रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर पर तैयार हो रहा था। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के गेट के पास झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच बेटी के चिल्लाने आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो सुरेश चंद बेटी को जबरदस्ती खींच कर अपने साथ ले जा रहा था। उसने बेटी के गाल पर काट दिया। जब लोग इकट्ठा हुए तो वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में शर्मनाक वारदात, बेटे-बहू ने मां काे कमरे में बंद कर पीटा; नगदी व जेवर लेकर घर से फरार

चोरी की शिकायत करने पर भड़के लोगों ने किया हमला

पुलिस के पास चोरी की शिकायत में लोगों के नाम लिखवाना वर्कशाप मालिक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चोरी का केस तो दर्ज नहीं किया उलटा लोगों ने वर्कशाप मालिक पर हमला कर दिया। थाना डाबा की पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि लोहारा के रहने वाले लाडी, जग्गी, पाला और उनके दो अज्ञात साथियों ने सुखदेव नगर के पर¨मदर ¨सह पर हमला किया है। परमिंदर सिंह की डाबा में खालसा मोटर वर्कशाप है। पिछली 30 जुलाई की रात को उसमें चोरी हो गई थी। उसने शक जताते हुए कुछ लोगों के नाम पुलिस के पास लिखवाए थे। 31 जुलाई की शाम पांच बजे वह लोग उसकी वर्कशाप में आए और तेजधार हथियारों व राड से हमला कर दिया।

 यह भी पढ़ें-Adani Logistics Park Closure: किसानों की 'जिद' से गई नौकरी, टूटा मुसीबतों का पहाड़, बच्चों की फीस व लोन चुकाना मुश्किल

chat bot
आपका साथी