कम पेट्रोल भरा है... लुधियाना में मामूली बात पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तलवाराें और राड से हमला

लुधियाना में पेट्रोल पंप के कर्मचारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुह 11 बजे दो युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने आए थे। उन्होंने कम पेट्रोल भरने की बात कहते हुए कर्मचारियों से झगड़ा किया। उसके बाद वह चले गए। लगभग 12.30 बजे वह कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:25 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:43 PM (IST)
कम पेट्रोल भरा है... लुधियाना में मामूली बात पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तलवाराें और राड से हमला
जैक्सन पेट्रोल पंप में हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।

लुधियाना, जेएनएन। मयूर विहार में एक ही परिवार के चाल सदस्यों की हत्या के बाद शहर में शनिवार को फिर बड़ा वारदात हुई है।  जालंधर बाईपास स्थित इंडियन आयल के जैक्सन पेट्रोल पंप में हथियारबंद लोगों ने कर्मचारियों हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सारा झगड़ा पेट्रोल कम भरवाने को लेकर हुआ है। कम पेट्रोल भरने की बात कहकर हमलावरों ने हमला किया जिसमें तीन पेट्रोल पंप कर्मचारी जख्मी हो गए। मौके पर पंप के कर्मचारियों के रूपये वगैरह भी बिखर गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस के अलावा एसीपी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी के फुटेज की छानबीन कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 एसीपी गुरविंदर सिंह पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए। (जागरण)

पेट्रोल पंप के कर्मचारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे दो युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने आए थे। उन्होंने कम पेट्रोल भरने की बात कहते हुए कर्मचारियों से झगड़ा किया। उसके बाद वह चले गए। लगभग 12.30 बजे वह कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचे। उनके हाथों में तलवारें और राड थे। उन्होंने पहुंचते ही गालियां देते हुए कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान सारा सामान बिखरा हुआ था।

इस दौरान पंप के कर्मचारी अमरीश, संदीप कुमार और दुर्गेश जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। एसीपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। कर्मचारियों से रुपये वगैरह छीने गए या नहीं, यह घायल कर्मचारियों के बयान के बाद स्पष्ट होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी