लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 12 लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:04 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट के दो मामलों में दो लोग घायल हुए हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 12 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना पीएयू पुलिस ने प्रताप सिंह वाला स्थित न्यू किचलू नगर निवासी रविंदर सिंह की शिकायत पर अय्याली खुर्द निवासी रवि घोड़ा, जग्गी, लाल सिंह, मिट्ठू, दीपक, दशमेश नगर निवासी प्रिंस, छोटी अय्याली निवासी बौबी, हरमन तथा गांव बारनहारा निवासी लवजाेत के खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि करीब 10 साल पहले रवि घोड़ा के साथ उसका झगड़ा हाे गया था। बाद में दोनाें के बीच में राजीनामा हो गया। उसी बात की रंजिश रखते हुए 15 अक्टूबर की रात 9.30 बजे आरोपितों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसके चाचा के आने पर आरोपित धमकियां देते फरार हो गए। उसी दिन आरोपितों ने उसके साथ काम करने वाले प्रताप सिंह वाला निवासी गुरवेल सिंह पर भी हमला किया।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में बैंस समर्थकों और शिअद वर्करों में टकराव से बढ़ा तनाव, LIP नेताओं को बसों में भरकर ले गई पुलिस

थाना जमालपुर पुलिस ने 33 फुटा रोड के राम नगर निवासी शुभम कुमार की शिकायत पर मुंडियां कलां निवासी हरिंदर सिंह तथा बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो लक्ष्मण नगर में अमन श्रीवास्तव के पास फ्लैक्स बोर्ड की प्रिंटिंग का काम करता है। उक्त आरोपितों ने उसके मालिक को फ्लैक्स बोर्ड बनाने के लिए दिए थे। 20 अक्टूबर को वो दुकान पर बोर्ड लेने के लिए आए। वहां उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बाद में दुकान के अंदर तोड़फोड़ करने के बाद धमकियां देते फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- लुधियाना भाजपा ने कोरोना योद्धा किए सम्मानित, पुष्पेंद्र बोले- 100 करोड़ टीकाकरण का रिकॉर्ड, सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा

chat bot
आपका साथी