लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना के दो अलग-अलग इलाकों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने चार अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 02:17 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के दो अलग-अलग इलाकों में हुई मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने मोहल्ला नामधारी धर्मशाला की गली नंबर 2 निवासी करण बख्शी की शिकायत पर सतपाल सिंह उर्फ गांधी तथा उसके चार अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो शराब के ठेकों का इंचार्ज है। 26 मार्च की रात 8.45 बजे उक्त आरोपित गिल चौक वाले ठेके पर आया। सस्ती शराब लेने के लिए उसे शराब ठेके के कारिंदों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बाद में उसने अपने साथियों को बुला कर उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर

मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने माली गंज चौक निवासी विजय कुमार की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले चिराग जगोता तथा उसके 12 साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 अप्रैल की रात 9.30 बजे वो अपने घर के गेट पर खड़ा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। उसके परिवार को अश्लील गाली गलौज किया। उसके घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया।

कर्फ्यू में दुकान खाेलने पर दो गिरफ्तार

कर्फ्यू के बीच सरकारी आदेश का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने कोचर मार्केट में दबिश देकर ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया। एएसआइ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान माडल ग्राम निवासी शरणजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि आरोपित का कोचर मार्केट में गुलजार ढाबा है। जिसे देर रात तक खोल कर आरोपित ग्राहकों को खाने पीने का सामान बेच रहा है।

यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

थाना माडल टाउन पुलिस ने बस्ती अब्दुल्ला पुर में रेड करके चाय दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर की गली नंबर 9 निवासी मोहम्मद राजा के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित की बस्ती अब्दुल्ला पुर में बंगाली चाय के नाम से दुकान है। जिसे देर रात तक खोल कर आरोपित ग्राहकों को चाय परोस रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी