लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल, 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की तीन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:47 AM (IST)
लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल, 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की तीन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने न्यू कुंदन पुरी की गली नंबर 5 निवासी हरमन शर्मा की शिकायत पर न्यू कुंदन पुरी निवासी कुनाल, नमित शर्मा, कमल तथा उनके 11 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपन बयान में उसने बताया कि फिरोजगांधी मार्केट में उसका पंडित परांठा के नाम से रेस्टोरेंट है। 30 नवंबर को पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसके रेस्टोरेंट में आकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने काकोवाल रोड के गोल्डन इंक्लेव निवासी दीपक वर्मा की शिकायत पर शिव पुरी निवासी मुनीश कुमार, सुनील कुमार, तनिश जैन, अक्षय जैन, राजेश जैन तथा प्रेम जैन पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 18 नवंबर को आरोपितों ने शिव पुरी स्थित उसकी सुनार की दुकान पर आकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन, सोने की चैन, कान की बाली और छल्ला कहीं गिर गए। उसे शक है कि आरोपितों ने ही वो सामान उड़ाया है।

थाना हैबोवाल पुलिस ने कुंदन पुरी निवासी हरीश कपूर की शिकायत पर करणवीर सिंह, स्पर्श तथा उनके 12 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 27 अक्टूबर को आरोपितों ने राष्ट्रीय बाल विद्या मंदिर के बाहर उसके बेटे हिमांकर कपूर पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी