लुधियाना पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Drug Smuggling in Ludhiana लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहाें पर कार्रवाई करते हुए तीन लाेगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 02:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 02:26 PM (IST)
लुधियाना पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
लुधियाना में पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहाें पर कार्रवाई करते हुए तीन लाेगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनोहर नगर के एक मकान में दबिश देकर एक व्यक्ति को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना माडल टाउन में केस दर्ज किया गया। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मनोहर नगर की गली नंबर 2 निवासी करण के रूप में हुई। आरोपित घर से ही शराब तस्करी का काला कारोबार करता था। उधर, थाना मेहरबान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गढ़ी फजल स्थित सतलुज बांध के पास चल रही शराब की अवैध भट्ठी पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव माछियां कलां निवासी जसपाल सिंह तथा मलकीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने वहां से 1 बोतल शराब, 20 लीटर लाहन, 1 पीपा, पाइप तथा शराब तैयार करने का अन्य सामान बरामद किया।

chat bot
आपका साथी