मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल

विभिन्न जगहों पर मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने भाई-बहन समेत 12 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST)
मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल
मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : विभिन्न जगहों पर मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने भाई-बहन समेत 12 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

थाना माडल टाउन पुलिस ने डा. आंबेडकर नगर की गली नंबर नौ निवासी मीरा देवी की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले संजय तथा उसकी बहन वर्षा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने बताया कि उसके मकान में दो युवतियां किराए पर रहतीं हैं। आरोपित संजय उनपर बुरी नजर रखता है। उसे कई बार ऐसा करने से रोका है। दस सितंबर को वो घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसपर हमला कर दिया। जब उसका बेटा सुमित उसे बचाने के लिए आया तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना साहनेवाल पुलिस ने ग्यासपुरा निवासी मनजीत कौर की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले मुख्तियार सिंह, सिकंदर सिंह, सतनाम सिंह, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुखी, गनी, काला, निदी तथा सरबजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि आरोपित मुख्तियार सिंह उसका पति है, जो शादी के बाद से ही उस पर शक करता और मारपीट करता आ रहा है। वो एक मकान में सफाई का काम करती है। मकान मालिक से उसने पैसे उधार लिए थे। उसका पति वो पैसे लौटाने से मना कर रहा था। उसी बात की रंजिश रखते हुए नौ अगस्त को उसने उक्त आरोपितों के साथ मिल कर उसपर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी