सड़क हादसों में दंपती समेत तीन घायल

सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:35 PM (IST)
सड़क हादसों में दंपती समेत तीन घायल
सड़क हादसों में दंपती समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजपुरा चौक इलाके में बेकाबू तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार दंपती घायल हो गया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हवलदार सुखजिदर सिंह ने बताया कि उक्त केस न्यू टैगोर नगर के आनंद नगर की गली नंबर 9 निवासी सतीश नैयर की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने बताया कि 22 नवंबर की सुबह छह बजे वो अपने स्कूटर पर पत्नी परवीन नैयर के साथ श्री राम श्रणम में माथा टेकने के लिए जा रहा था। राजपुरा चौक में उक्त सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी।

उधर, बस्ती जोधेवाल जीटी रोड पर तेज रफ्तार स्कूटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार घायल हो गया। एएसआइ हरमेश लाल ने बताया कि उसकी पहचान गांव लादियां कलां निवासी हरजिदर सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने माया पुरी निवासी रमेश लाल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी