मारपीट के दो मामलों में तीन घायल, कार का शीशा भी तोड़ा

मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। एक कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। मामलों में थाना दुगरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:25 PM (IST)
मारपीट के दो मामलों में तीन घायल, कार का शीशा भी तोड़ा
मारपीट के दो मामलों में तीन घायल, कार का शीशा भी तोड़ा

जासं, लुधियाना : मारपीट की दो घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। एक कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। मामलों में थाना दुगरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

पहली घटना में पुलिस ने न्यू शिमलापुरी के प्रीत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अनमोल शर्मा तथा शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि 21 जुलाई को वो अपने दोस्त अमनदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। दुगरी मेन मार्केट में जाम लगा था। पीछे होंडा सिटी कार में बैठे लोग लगातार हार्न बजाते हुए उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने जब उसका कारण पूछा तो उन्होंने लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख हमलावर जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

दूसरी घटना में पुलिस ने दुगरी के जनता इंक्लेव निवासी तुशार बांसल की शिकायत पर धांधरां रोड के सतजोत नगर निवासी दिलप्रीत सिंह तथा उसके चार अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 21 जून को उन लोगों ने दुगरी फ्लाईओवर पर घेर लिया। उस पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी