लुधियाना में डेंगू, चिकनगुनिया के बाद हैजा की भी दस्तक, तीन मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती

लुधियाना में सेहत विभाग की टीमें विभिन्न इलाकों में जाकर पानी के सैंपल और मरीजों के सैंपल ले रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हैजा के सामने आए मामलों में गलत खानपान कारण सामने आ रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:20 AM (IST)
लुधियाना में डेंगू, चिकनगुनिया के बाद हैजा की भी दस्तक, तीन मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती
लुधियाना में हैजा के तीन मामले सामने आए हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में डेंगू के बाद चिकनगुनिया और अब हैजा के मामले भी सामने आने लगे हैं। आदर्श नगर, ग्यासपुरा और शिवाजी नगर में हैजा के मरीज मिले हैं। तीनों मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। सेहत विभाग की टीमें इन इलाकों में जाकर पानी के सैंपल और मरीजों के सैंपल ले रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हैजा के सामने आए मामलों में गलत खानपान कारण सामने आ रहा है। ग्यासपुरा में हैजा से पीड़ित दो साल के बच्चे के अभिभावकों ने बताया कि बीमार होने से पिछली रात को मार्केट में चने भटूरे खाए थे। दूसरे मरीज आर्दश नगर के युवक ने बताया कि उसने ज्यादा पके हुए आम खाए थे जिसके बाद वह बीमार हो गया। शिवाजी नगर के रहने वाले तीसरे मरीज के स्वजनों के अनुसार उसने बाजार से नूूडल्स और बर्गर खाए थे।

सिविल सर्जन डा. किरण आहलुवालिया का कहना है कि आदर्श कालोनी और शिवाजी नगर से पांच-पांच और ग्यासपुरा से पानी के छह सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट पांच दिन बाद आएगी। तीनों केस अगल-अलग इलाके से हैं इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि किसी इलाके में हैजा फैल गया है। पानी की व्यवस्था इन इलाकों में सही है। डोर टू डोर सर्वे भी करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी