मानवता शर्मसार: लुधियाना में गोद ली लड़की से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करते रहे तीन भाई, जानें कैसे खुला भेद

पिछले डेढ़ साल से लड़की से भाई डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे। वीरवार को जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने बच्ची ने अध्यापिका को यह बात बता दी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:55 AM (IST)
मानवता शर्मसार: लुधियाना में गोद ली लड़की से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करते रहे तीन भाई, जानें कैसे खुला भेद
शहर में मानवता काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर में मानवता काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता द्वारा गोद ली गई नाबालिग के साथ उसके तीन सौतेले भाई डेढ़ साल तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। लड़की ने कभी यह साेचा भी नहीं हाेगा कि जिन भाइयाें काे वह राखी बांधती है वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। भाइयों से परेशान होकर 15 वर्षीय बच्ची ने स्कूल में अध्यापिका को पूरी बात बता दी। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आठवीं कक्षा में पढ़ती है नाबालिग

एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान अजय कुमार, विनय कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई। अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़ित बच्ची उनके स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब बच्ची बहुत छोटी थी तो उसे गोद लिया गया था।

यह भी पढ़ें-Suicide In Ludhiana: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला, दिल्ली से लाैटकर कमरे में लगाया फंदा

गोद लेने के कुछ समय बाद माता-पिता चले गए बिहार

गोद लेने के कुछ समय बाद माता-पिता बिहार वापस चले गए थे। लुधियाना में वह भाइयों के पास ही रहती है। उसके तीनों भाई उससे बड़े हैं। पिछले डेढ़ साल से उसके भाई उसे डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे हैं। वीरवार को जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने बच्ची ने अध्यापिका को यह बात बता दी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी गई। पीडि़त छात्रा का शुक्रवार को मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आराेपिताें की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ता की खुदकुशी से पंजाब कांग्रेस में हड़कंप, जानें नवजाेत सिद्धू के नाम आडियाे में पार्टी के बारे में क्‍या कहा

chat bot
आपका साथी