दड़ा सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, केस

पुलिस ने दो जगह पर कार्रवाई करते हुए दड़ा सट्टा लगा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14430 रुपये की नकदी बरामद की गई है। उनके खिलाफ गैंबलिग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:53 PM (IST)
दड़ा सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, केस
दड़ा सट्टा लगाते तीन लोग गिरफ्तार, केस

जासं, लुधियाना : पुलिस ने दो जगह पर कार्रवाई करते हुए दड़ा सट्टा लगा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14,430 रुपये की नकदी बरामद की गई है। उनके खिलाफ गैंबलिग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

थाना डिवीजन 2 पुलिस ने सूचना के आधार पर गणेश नगर स्थित आरे वाली गली में दबिश देकर दो लोगों को दड़ा सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13,300 रुपये की नकदी बरामद की गई। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मोती नगर निवासी राम मिलन व टिब्बा रोड निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई। इसी तरह थाना टिब्बा पुलिस ने पुनीत नगर इलाके में दड़ा सट्टा लगा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान संजय गांधी कालोनी निवासी केवल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 1130 रुपये की नकदी बरामद की है।

chat bot
आपका साथी