Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में गांजा व अवैध शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों काे गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा तथा अवैध शराब बरामद की गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:32 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:32 AM (IST)
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में गांजा व अवैध शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार
लुधियाना में अवैध शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा तथा अवैध शराब बरामद की है। आरोपितों पर तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनजीत नगर के रेलवे फाटक इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान आजाद नगर निवासी जवाहर ठाकुर के रूप में हुई। थाना माडल टाउन पुलिस ने बस्ती अब्दुल्ला पुर में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मनोहर नगर की गली नंबर 2 निवासी जाॅनी कुमार के रूप में हुई। थाना मोती नगर पुलिस ने सेक्टर 40 स्थित लवकुश नगर की एक करियाना दुकान में दबिश देकर दुकान के मालिक को 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान भगत सिंह कालोनी की गली नंबर 3 निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई। आरोपित दुकान की आढ़ में शराब तस्करी करता था।

शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण

घर से सेवा केंद्र के लिए कई 15 वर्षीय नाबालिग को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई मेवा राम ने बताया कि उसकी पहचान भगत सिंह कालोनी की गली नंबर 3 निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर ढाई बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से सेवा केंद्र गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। मेवा राम ने बताया कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन काे सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्दी ही उसे काबू करके नाबालिग काे मुक्त करा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-NPA कटौती के विरोध में हड़ताली डॉक्टरों ने लुधियाना सिविल सर्जन ऑफिस में जड़ा ताला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

chat bot
आपका साथी