Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में गांजा व हेरोइन की तस्करी करते तीन लाेग गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana शहर में नशा तस्करी का अभियान जाेराें पर है। बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा व हेरोइन बरामद हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:49 PM (IST)
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में गांजा व हेरोइन की तस्करी करते तीन लाेग गिरफ्तार
लुधियाना में गांजा व हेरोइन की तस्करी करते तीन गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: शहर में बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा व हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की सीआइए-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डाबा के जैन चौक इलाके में की गई नाकाबंदी के दाैरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड स्थित सरपंच कालोनी निवासी राजीव साहनी के रूप में हुई। आरोपित लोहारा की तरफ से वो गांजा लेकर आ रहा था।

उधर, थाना टिब्बा पुलिस ने संधू कालाेनी स्थित कूड़ा डंप के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एएसआइ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान कंपनी बाग निवासी मुकेश सैनी तथा आदर्श नगर निवासी हनी के रूप में हुई। पुलिस का नाका देख जब आरोपितों ने पीछे मुड़कर भागने की काेशिश की तो शक के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उक्त हेराेइन पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें-महिला का मोबाइल झपट ले जाते दो काबू, तीसरा फरार

चंडीगढ़ रोड के मुंडिया खुर्द इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब थ्री व्हीलर पर आए बदमाशों ने गली में फोन पर बात कर रही महिला रीता सिंह का मोबाइल छीना और फरार होने लगे। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने थ्री व्हीलर को घेर लिया। उसमें सवार दो लोगों को काबू कर लिया। जबकि उनका तीसरा साथी मौके पर फरार होने में सफल हो गया। गुस्साई भीड़ ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें थाना फोकल प्वाइंट की जीवन नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन दोनों समेत उनके तीसरे अज्ञात साथी पर केस दर्ज करके कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना बुधवार शाम करीब 6:00 बजे की है

chat bot
आपका साथी