Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में अफीम, चूरापोस्त व गांजे की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अफीम चूरापोस्त तथा गांजा बरामद किया गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:48 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:48 PM (IST)
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में अफीम, चूरापोस्त व गांजे की तस्करी करते तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश से कार में अफीम की डिलीवरी देने आए दो काबू। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अफीम, चूरापोस्त तथा गांजा बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से इंडेवर कार में अफीम की डिलीवरी देने के लिए आए दो लोगों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.7 किलो अफीम बरामद हुई। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के गांव फरतिलापुर निवासी जगतार सिंह तथा जिला अमरोहा के गांव गड़संकटेश्वर निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने घंटा घर से आ रहे दोनों लोगों को लकड़ पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास दलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को वो अफीम देने वाले थे। दलविंदर सिंह करनाल का रहने वाला है। इससे पहले वह दो बाद अफीम की डिलीवरी देकर जा चुके हैं।

उधर, थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव झांबेवाल चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति को चूरापोस्त तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान साहनेवाल के गांव भैरोमुना निवासी हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई। वो गांव से चौक की और उक्त चूरापोस्त लेकर पैदल ही डिलीवरी देने के लिए जा रहा था।

वहीं, थाना जमालपुर पुलिस ने ही गांव झांबेवाल चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान गांजा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.5 किलो गांजा बरामद किया गया। एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कूमकलां के लखोवाल रोड स्थित रामायण बाजार निवासी मोहन शाह के रूप में हुई। वो पैदल ही गांव साहिबआणा की और से झांबेवाल की और आ रहा था।

chat bot
आपका साथी