चंडीगढ़ से कार में 30 पेटी शराब लाते तीन गिरफ्तार

कार में चंडीगढ़ से शराब लाकर लुधियाना में बेचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को थाना जमालपुर की रामगढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 30 पेटी शराब बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:48 PM (IST)
चंडीगढ़ से कार में 30 पेटी शराब लाते तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़ से कार में 30 पेटी शराब लाते तीन गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : कार में चंडीगढ़ से शराब लाकर लुधियाना में बेचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को थाना जमालपुर की रामगढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 30 पेटी शराब बरामद हुई। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि आरोपितों की पहचान गिल चौक के इंडस्ट्रियल एरिया बी निवासी हरमनजोत सिंह, दुगरी फेस-1 एमआईजी फ्लैट्स निवासी हरवीरपाल सिंह तथा गांव लखोवाल निवासी भूपिदर सिंह उर्फ प्रिस के रूप में हुई। उनके चौथे साथी मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित चंडीगढ़ से मनजीत की मदद से शराब खरीद कर लाते हैं। सूचना के आधार पर गांव झाबेवाल स्थित बोन ब्रेड के सामने की गई नाकाबंदी के दौरान उन्हें काबू कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी