लुधियाना में फैक्ट्री का ताला तोड़कर 125 रोल कपड़ा चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बस्ती जोधेवाल के इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से चोर रात के समय कार व छोटा हाथी में 125 रोल कपड़ा चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता अगले दिन सुबह लगा। जब फैक्ट्री का सुपरवाइजर फैक्ट्री पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:56 PM (IST)
लुधियाना में फैक्ट्री का ताला तोड़कर 125 रोल कपड़ा चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
छोटी हाथी में 125 रोल कपड़ा चोरी करके लेकर जाते हुए आरोपित चोर।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से चोर रात के समय कार व छोटा हाथी में 125 रोल कपड़ा चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता अगले दिन सुबह लगा। जब फैक्ट्री का सुपरवाइजर फैक्ट्री पहुंचा। जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

यह मामला पुलिस ने नितिन जैन के बयानों पर दर्ज किया है। नितिन जैन ने बताया कि उसकी बस्ती जोधेवाल में एसएन ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री है। 4 अप्रैल को वह रोजाना की तरह घर चला गया। अगले दिन सुबह सुपरवाइजर का फोन आया कि फैक्ट्री के गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि अंदर से करीब 8 लाख रुपये की कीमत का 125 रोल कपड़ा चोरी था।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

नितिन जैन ने बताया कि जब उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें तीन चार युवक पहले एक स्टीम कार पर आए और कपड़ा चोरी कर चले गए। फिर वह एक छोटा हाथी ऑटो में आए और कपड़ा चोरी कर ले गए। यह सारी घटना उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार उन्होंने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी