चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

थाना डेहलों पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:47 PM (IST)
चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

जागरण संवाददाता, लुधियाना : थाना डेहलों पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए चोर के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटर तथा छह एसी के आउटडोर यूनिट बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पकड़े गए आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान डेहलों के बाबा दीप सिंह नगर निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई। जबकि शिमलापुरी की गली नंबर छह निवासी उसका साथी रणजीत सिंह फिलहाल फरार है। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातें करते हैं। उक्त गिरोह का एक सदस्य आज चोरी का सामान लेकर स्कूटर से आ रहा है। सूचना के आधार पर मालेरकोटला रोड स्थित जीएनई कालेज के सामने की गई नाकाबंदी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरदीप सिंह ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बरामद किया गया सामान दोनों ने कहां से चोरी किया था। उनका पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। आरोपित से की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी