सिविल अस्पताल में है पुलिस चौकी, फिर भी चोरी हो रहा सामान

सिविल अस्पताल में लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते आए दिन मरीज व उनके तीमारदार चोरों के निशाने पर रहते हैं। कभी किसी का सामान गायब हो जाता है तो कभी किसी की जेब कट जाती है। परेशान मरीज व तीमारदार जब अस्पताल के स्टाफ से मदद मांगते है तो वे सीधे-सीधे पल्ला झाड़ लेते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 10:34 PM (IST)
सिविल अस्पताल में है पुलिस चौकी, फिर भी चोरी हो रहा सामान
सिविल अस्पताल में है पुलिस चौकी, फिर भी चोरी हो रहा सामान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सिविल अस्पताल में लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते आए दिन मरीज व उनके तीमारदार चोरों के निशाने पर रहते हैं। कभी किसी का सामान गायब हो जाता है तो कभी किसी की जेब कट जाती है। परेशान मरीज व तीमारदार जब अस्पताल के स्टाफ से मदद मांगते है तो वे सीधे-सीधे पल्ला झाड़ लेते हैं। मरीज सुनवाई होती न देखकर थक हारकर वापस लौट जाते हैं। अब तो अस्पताल परिसर में खड़ी कंडम एंबुलेंस के अंदर का सामान भी गायब होने लगा है।

अस्पताल परिसर में पिछले कई महीनों से 12 कंडम एंबुलेंस खड़ी हैं। इनमें से अधिकतर सामान चोरों ने गायब कर दिया है। अहम बात ये है कि यहां से महज 50 कदम की ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद एंबुलेंस के अंदर का काफी सामान गायब हो चुका है। कई एंबुलेंस के चक्के गायब हैं तो कइयों के आक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर, छोटे पंखे, लाइटें, हूटर, बैटरियां तक गायब है। कई एंबुलेंस में स्पीड मीटर, स्टीरियो और डैशबोर्ड सहित दूसरा सामान गायब है। इसके अलावा एंबुलेंस में लगे लोहे के कई तरह के उपकरण भी चोर निकाल कर ले गए। इतना कुछ गायब होने की जानकारी होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने चौकी को कोई शिकायत नहीं दी है। ऐसे में चोरों के हौंसले भी बुलंद है।

इस मामले को लेकर जब सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. अमरजीत कौर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस कंडेमाइजेशन के लिए यहां रखी गई हैं। कई पर उच्चाधिकारियों को इस संबंध में कहा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सिविल सर्जन बोलीं, मामला गंभीर है

सिविल सर्जन डा. किरण आहलुवालिया ने कहा कि उन्हें भी एंबुलेंस के अंदर का काफी सामान गायब होने की जानकारी कुछ दिन पहले मिली थी। इसे लेकर उन्होंने एसएमओ से जवाब तलबी की थी। इस मामले को लेकर एसएमओ को चिट्ठी भी निकाली थी। अस्पताल के अंदर से इस तरह सामान गायब होना गंभीर मामला है।

chat bot
आपका साथी