युवती को भगा ले गया युवक, परिवार ने उसकी मां को अगवा किया

ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी युवक चंडीगढ़ निवासी युवती को भगा ले गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:37 PM (IST)
युवती को भगा ले गया युवक, परिवार ने उसकी मां को अगवा किया
युवती को भगा ले गया युवक, परिवार ने उसकी मां को अगवा किया

जागरण संवाददाता, लुधियाना : ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी युवक चंडीगढ़ निवासी युवती को भगा ले गया। इससे गुस्साए युवती के परिवार ने युवक की मां को अगवा कर लिया। उनकी शर्त यह है कि जब तक उनकी बेटी घर नहीं लौटती, वो उसे अपने ही पास रखेंगे।

थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मीनू, चंडीगढ़ निवासी पूनम तथा विक्की के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ रेशम सिंह ने बताया कि उक्त केस इडब्ल्यूएस कालोनी निवासी सौरव की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो अपने ससुराल घर में ही रहता है। नौ अक्टूबर के दिन उसका 20 वर्षीय साला आकाश घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया। अगले दिन 10 अक्टूबर को मीनू और पूनम उनके घर आईं। उनका कहना था कि आकाश उनकी लड़की को भगा कर ले गया है। आकाश को तलाशने में मदद के लिए वो उसकी मां 52 वर्षीय बबीता को अपने साथ ले गईं। उसके बाद उक्त दोनों महिलाओं ने फोन पर धमकाना शुरू कर दिया कि जब तक उनकी लड़की वापस नहीं आती, वो लोग बबीता को नहीं छोड़ेंगी। रेशम सिंह ने बताया कि पहले महिलाओं का कोई पता ठिकाना नहीं था। मगर मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि पूनम चंडीगढ़ की रहने वाली है। बबीता के मोबाइल पर भी बात हुई है। उसने बताया कि वो चंडीगढ़ में है। उसे बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम को भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी