पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा महिला ने लगाया थाने के बाहर धरना

टिब्बा रोड थाने के बाहर एक महिला ने उस समय धरना लगा दिया जब टिब्बा थाने के एसएचओ ने किसी नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में महिला और उसके बेटे पर पर्चा दर्ज कर उन्हें अंदर करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:34 PM (IST)
पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा महिला ने लगाया थाने के बाहर धरना
पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा महिला ने लगाया थाने के बाहर धरना

जागरण संवाददाता, लुधियाना : टिब्बा रोड थाने के बाहर एक महिला ने उस समय धरना लगा दिया, जब टिब्बा थाने के एसएचओ ने किसी नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में महिला और उसके बेटे पर पर्चा दर्ज कर उन्हें अंदर करने की बात कही। महिला ने इसे लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस पर उसे फंसाने का आरोप लगाया।

महिला पूजा ने बताया कि एक साल पहले एक लड़का किसी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। उस लड़के का भाई पूजा के आटो रिक्शा का ड्राइवर था। पूजा को जब उसके भाई की हरकत का पता चला तो उसने ड्राइवर को काम से निकाल दिया। मगर अब रविवार पुलिस अचानक पूजा के लड़के को पकड़ कर थाने ले गई। उस पर उक्त लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया। पूजा का कहना है उसका बेटा नाबालिग को भगाने वाले लड़के को जानता भी नहीं है। पुलिस अब जान बूझकर उनको फंसाने का काम कर रही है। उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी टिब्बा पुलिस ने उन पर एक झूठा मामला दर्ज कर दिया। जो आपसी दो बहनों की लड़ाई का था। उसमें भी पूजा और उसके बेटे पर लड़ाई का मामला दर्ज कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी एक चचेरी बहन के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उस समय उसका बेटा वहां मौजूद भी नहीं था। फिर भी उसे नामजद किया गया। उसकी चचेरी बहन के दबाव में ही पुलिस अब उस नाबालिग लड़की के मामले में उसके बेटे को फंसाने की साजिश रच रही है। उसने आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन कई अवैध काम करती है। उसकी पुलिस में काफी पहचान भी है। उसी का फायदा उठाते हुए वो उन्हें फंसाना चाहती है।

::::::::::

नाबालिग को अगवा करने के आरोपित के बारे में महिला व उसके बेटे को पूरी जानकारी है। उनकी काल डिटेल से इस बात का पता चला है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि आरोपित को पुलिस के सामने पेश किया जाए या फिर उसका पता बताया जाए। इसी के चलते वो धरना लगा कर बैठ गई।

- इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, थाना टिब्बा प्रभारी

chat bot
आपका साथी