लुधियाना में चौकीदार ही करता रहा फैक्ट्री से पार्ट्स की चोरी, CCTV कैमरे बंद कर चुराता था सामान

लुधियाना में फैक्ट्री में चौकीदार रखा आदमी ही अंदर से स्पेयर पार्ट्स चोरी करता रहा। थाना कूमकलां पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोमवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:40 PM (IST)
लुधियाना में चौकीदार ही करता रहा फैक्ट्री से पार्ट्स की चोरी, CCTV कैमरे बंद कर चुराता था सामान
लुधियाना में फैक्ट्री से स्पेयर पाटर्स चोरी करते चौकीदार को किया काबू।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में आटो पार्ट्स फैक्ट्री में चौकीदार रखा आदमी ही अंदर से स्पेयर पार्ट्स चोरी करता रहा। वो इतना शातिर था कि चोरी करते समय फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिया करता था। मगर एक दिन गलती से एक कैमरा चलता रह गया। जिससे वो पकड़ा गया। अब थाना कूमकलां पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोमवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव लखोवाल निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने सिविल लाइंस रोज गार्डन के पास टैगोर नगर निवासी युवराज कौशल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि राइयां भागपुर रोड पर उसकी ज्योति आटो इंडिया नाम से फैक्ट्री है। जिसमें मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर के पार्ट्स बनते हैं। जिसमें आरोपित पिछले डेढ़ साल से चौकीदारी की नाैकरी करता आ रहा था। उसकी रात के समय ड्रयूटी हुआ करती थी। रात के समय ड्यूटी के दौरान वो सीसीटीवी कैमरों को बंद करके आटो पार्ट्स का सामान चोरी करके अपने बैग में रख लेता। सुबह छुट्टी के बाद उसे ले जाकर आगे किसी को बेच दिया करता था। दो दिन पहले कैमरों की फुटेज चेक करते अचानक आरोपित फैक्ट्री में चोरी करता नजर आ गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपित अब तक करीब 5 लाख के पार्ट्स चोरी करके बेच चुका है। उससे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी