जमीन के विवाद में मकान की दीवार व छत गिराई, केस दर्ज

भट्टियां इलाके में वीरवार को गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:45 AM (IST)
जमीन के विवाद में मकान की दीवार व छत गिराई, केस दर्ज
जमीन के विवाद में मकान की दीवार व छत गिराई, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, खन्ना : भट्टियां इलाके में वीरवार को गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। जमीन के एक विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के मकान की दीवार और छत गिरा दी। लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। शाम तक पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस को दिए बयान में दया सिंह ने बताया कि एक मरला जमीन पर उनका मकान है। इसमें उनकी विधवा बेटी प्रकाश कौर रहती है। इसके साथ ही पीछे की ओर मलकीत सिंह का मकान है। वीरवार को उनकी बेटी प्रकाश कौर जब घर पर थी तो मलकीत सिंह, हरजिदर सिंह, कौलगढ़ के जगदीश सिंह, बूटा सिंह, खन्ना के जसप्रीत सिंह और कुलविदर पाल सिंह ने पांच से सात अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मकान की दीवार व छत गिरा दी। दया सिंह के अनुसार इस जमीन का केस अदालत में चल रहा है। जांच अधिकारी बलदेव राज चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। छह हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी