मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का टायर फटा

दुर्गा पूजा के बाद सतलुज में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो (छोटा हाथी) शुक्रवार शाम बस्ती जोधेवाल के पास टायर फटने से पलट गया। हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:22 AM (IST)
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का टायर फटा
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का टायर फटा

संवाद सूत्र, लुधियाना : दुर्गा पूजा के बाद सतलुज में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो (छोटा हाथी) शुक्रवार शाम बस्ती जोधेवाल के पास टायर फटने से पलट गया। हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल मनीष कुमार ने बताया कि ढोलेवाल इलाके में उनके पहचान के लोगों ने दस दिन से दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित की हुई थी। शुक्रवार सुबह वह लोग टेंपों में रखकर दुर्गा माता की मूर्ति को सतलुज में विसर्जित करने गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। इसमें छठी राम, अरविद, अंकू, सतीश, मनोज कुमार, सूरज, मुकेश, राज कुमार, सुनील, अभी कुमार सहित कुछ और लोग घायल हुए हैं।

गढ्डे के कारण गिरा बाइक, किशोर की मौत

जासं, लुधियाना : माछीवाड़ा रोड पर वीरवार शाम को हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय बाइक सवार किशोर युवराज सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढे के कारण उसका बाइक अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर गया। सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था और गांव राइयां का रहने वाला था। थाना कूमकलां की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जांच अधिकारी एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि किशोर के पिता हरप्रीत सिंह मोबाइल रिपेयर की दुकान करते हैं। सड़क पर गिरने के बाद लोग युवराज को निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी