खाली प्लाट में मिला गुटका साहिब, एक के खिलाफ केस

गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने जागीर पुर रोड स्थित अमरजीत कालोनी की गली नंबर 7 निवासी राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM (IST)
खाली प्लाट में मिला गुटका साहिब, एक के खिलाफ केस
खाली प्लाट में मिला गुटका साहिब, एक के खिलाफ केस

जासं, लुधियाना : गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने जागीर पुर रोड स्थित अमरजीत कालोनी की गली नंबर 7 निवासी राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि उसी इलाके में रहने वाले फतेह सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि बुधवार वो अपने मकान के साथ वाले खाली प्लाट में खड़ा था। उसी दौरान उसकी नजर वहां पड़े गुटका साहिब पर पड़ी। उसने मोहल्ले में रहने वाले कश्मीर सिंह तथा स्वर्ण सिंह को उसके बारे में बताया। वो दोनों भी वहां आ गए। जब उन लोगों ने गुटका साहिब उठा कर देखा तो उसमें से एक में नितनेम समेत और बाणियां थीं। जबकि दुसरे गुटका साहिब में दुखभंजनी साहिब थे। इसके बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उक्त काम आरोपित राकेश कुमार ने किया है। उसी ने गुटका साहिब की बेअदबी करने की नीयत से उन्हें खाली प्लाट में फेंक दिया।

chat bot
आपका साथी