जनकपुरी से मिले शव की हुई थी हत्या

जनकपुरी इलाके से तीन दिन पहले मिले शव को पुलिस पहले बीमारी से हुई मौत मानती रही। मगर वीरवार जब उसका पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:32 PM (IST)
जनकपुरी से मिले शव की हुई थी हत्या
जनकपुरी से मिले शव की हुई थी हत्या

जासं, लुधियाना : जनकपुरी इलाके से तीन दिन पहले मिले शव को पुलिस पहले बीमारी से हुई मौत मानती रही। मगर वीरवार जब उसका पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है। अब पुलिस उसे हत्या मान कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

चौकी जनकपुरी इचांर्ज राजवंत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति रविवार खुद चल कर जनकपुरी मेन मार्केट तक आया था। वहां वो एक घर के गेट के पास बैठ गया। उसी बीच उसे कोई दौरा पड़ा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर जब तक पुलिस वहां पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। पहचान न होने के कारण उसके शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। उस समय ऐसा ही लग रहा था कि किसी बीमारी से उसकी मौत हुई होगी। अब अगर उसकी रिपोर्ट में ऐसा आया तो उसके मुताबिक छानबीन करके बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सिविल अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डाक्टर चरण कंवल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। जिसके अनुसार मामला मर्डर का निकला। शव के दोनों हाथ पैर पर रगड़ के निशान है। गला हाथ से दबाया गया था। सिर पर बलंट चोट कर निशान है।

chat bot
आपका साथी