द ग्रीन पंजाब मिशन ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

मंगलवार शाम को दा ग्रीन पंजाब मिशन की टीम के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह देहड़का प्रो कर्म सिंह संधू केवल मल्होत्रा सहित टीम के सदस्यों ने रानी झांसी रोड शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:21 PM (IST)
द ग्रीन पंजाब मिशन ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
द ग्रीन पंजाब मिशन ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

जागरण संवाददाता, जगराओं : द ग्रीन पंजाब मिशन की ओर से शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मंगलवार शाम को द ग्रीन पंजाब मिशन की टीम के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह देहड़का, प्रो कर्म सिंह संधू, केवल मल्होत्रा सहित टीम के सदस्यों ने रानी झांसी रोड शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया। टीम के सेवादार सतपाल सिंह देहड़का ने कहा कि आज अगर हम आजाद खुली हवा में जीवन जी रहे है वो शहीद भगत सिंह जी के द्वारा दी कुर्बानी के कारण है। इसलिए हमें हमेशा खुद व अपने बच्चों को देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान को याद रख उनकी शिक्षाओं अनुसार चलना चाहिए। हम सब को देशभक्ति का जजबा रखते हुए अपने चारों तरफ खुशहाली, हरियाली व शांति बनाए रखने का प्रयत्न किया जाना चाहिए।

देहड़का ने कहा कि धरती का पानी निरंतर नीचे गिर रहा है और आने वाली पीढ़ी पानी से वंचित न हो इसलिए हमें अभी से ठोस कदम उठाकर पानी की एक-एक बूंद बचाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस मौके पर प्रो कर्म सिंह संधू ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति व पर्यावरण प्रति जागरूक करने में किताबें अहम भूमिका निभा सकती है। क्योंकि किताबों जरिए बच्चों को एक पौधा लगाने से क्या अच्छे परिणाम है के बारे में जागरूक होंगे। इस मौके पर दा ग्रीन पंजाब मिशन टीम की ओर से रानी झांसी चौक में शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित राहगीरों को पौधे प्रसाद के रूप में दिए गए है। इतना ही मुख्य सेवादार सतपाल सिंह देहड़का ने बसों में सवारियों को पर्यावरण कैसे बचाएं संबंधी पैंफलेट व पर्यावरण बचाओ की किताबें बांटी। इस मौके पर सतपाल सिंह देहड़का, प्रो कर्म सिंह संधू, केवल मल्होत्रा, लखविदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी