लुधियाना में 12 लोगों को कनाडा भेजने का झांसा दे दंपती ने ठगे 71 लाख, आरोपितों के खिलाफ अमृतसर में भी कई मामले दर्ज

लुधियाना में लोगों को कनाडा भेजने का झांसा दे एक ठग दंपति ने करोड़ों रुपये हड़प लिए। अमृतसर और तरनतारन में उनके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज होने के बाद अब लुधियाना पुलिस ने भी उनके समेत तीन लोगों को धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:41 PM (IST)
लुधियाना में 12 लोगों को कनाडा भेजने का झांसा दे दंपती ने ठगे 71 लाख, आरोपितों के खिलाफ अमृतसर में भी कई मामले दर्ज
लुधियाना में दंपती ने कनाडा भेजने का झांसा देकर 12 लोगों से ठगी की है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में लोगों को कनाडा भेजने का झांसा दे एक ठग दंपति ने करोड़ों रुपये हड़प लिए। अमृतसर और तरनतारन में उनके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज होने के बाद अब लुधियाना पुलिस ने भी उनके समेत तीन लोगों को धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया है। आरोपित दंपति इन दिनों अमृतसर जेल में बंद था। जहां से इन दिनों तरनतारन पुलिस के पास प्रोडक्शन वारंट पर है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान अमृतसर के बाबा बुडढा एवेन्यू निवासी पंकज खोखर, उसकी पत्नी सिमरन खोखर तथा गुरमीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बरनाला के हंडियांइयां रोड स्थित गुरु तेग बहादर नगर निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए आरोपितों से संपर्क किया था। जिसके बाद उसके जानकार बरनाला के गांव महल कलां निवासी कुलविंदर सिंह, लुधियाना के गांव कालसां निवासी टहल सिंह, दविंदर कौर, नवनीत कौर, बरनाला के गांव महल कलां निवासी सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह, ममनदीप सिंह, बरनाला के गांव वजीदके कलां व खुर्द निवासी गगनदीप सिंह, मनजोत सिंह, जगराओं के गांव अखाड़ा निवासी रछपाल सिंह व जसवीर सिंह ने भी आरोपितों के माध्यम से कनाडा के लिए एप्लाई किया।

आरोपितों ने सबसे कुल मिला कर 67,39,500 रुपये तथा 4935 कैनेडियन डालर ले लिए। मगर बाद में न तो उनका वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए और गिल चौक स्थित दफ्तर छोड़ कर भाग गए। उन लोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला कि अब तरनतारन में उनका दफ्तर है। वहां से फिर लुधियाना वापस आ गए। उसके बाद करतारपुर चले गए और अंत में अमृतसर चले गए। रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अमृतसर में कई केस दर्ज हैं। अमृतसर की थाना मोहकमपुर पुलिस ने 5 जून के दिन दोनों को गिरफ्तार किया। तरनतारन में उनके खिलाफ 5 केस दर्ज हैं। दो दिन पहले तरनतारन पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। बलवीर सिंह ने कहा कि वो भी उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी