गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

शहर में गणपति महोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकालकर गणेश भगवान की प्रतिमा को सरहिद नहर में विसर्जित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:28 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : शहर में गणपति महोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकालकर गणेश भगवान की प्रतिमा को सरहिद नहर में विसर्जित किया। श्री गणपति सेवा समिति द्वारा स्थानीय दुर्गा शक्ति मंदिर हाल में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करके पिछले दस दिन पूजा की गई। प्रतिदिन रात को श्रद्धालु कीर्तन कर प्रभु की महिमा का गुणगान करते रहे। रविवार बाद दोपहर शोभायात्रा दुर्गा शक्ति मंदिर से शुरू हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए यहां से तीन किलोमीटर दूर सरहिद नहर की तरफ पैदल ही रवाना हो गए। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां व हाथियों से सजाया गया रथ आकर्षण का केंद्र रहे। दुकानदारों द्वारा शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागती गेट लगाए गए और लंगर बरताया गया। श्रद्धालुओं ने सरहिद नहर में पहुंचकर गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। और अगले वर्ष फिर जल्दी आने की अरदास की। इस बार भी माछीवाड़ा में अनेक श्रद्धालुओं ने घरों में गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की थीं। आज उनकी पूजा उपरांत यह समूह मूर्तियां गढ़ी पुल निकट सरहिद नहर में विसर्जित कर दीं गई। इस शोभायात्रा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन शक्ति आनंद, पार्षद कपिल आनंद, चेतन कुमार, परमजीत पम्मी, पीए राजेश बिट्टू, सरपंच बिट्टू खानपुर, पंडित दीपक कुमार आदि मौजूद थे। श्री गणपति सेवा समिति प्रबंधक समिति ने समागम में सहयोग देने वालों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी