जगराओं में आ‌र्म्स एक्ट में पकड़ा आरोपित एएसआइ को धक्का देकर फरार

फरीदकोट पुलिस द्वारा आ‌र्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपित वीरवार को एएसआइ को धक्का देकर फरार हो गया। थाना दाखा के एएसआइ लखबीर सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ फरीदकोट में तैनात एएसआइ धर्म सिंह ने गांव लंबवाली के रवि सिंह उर्फ रवि गिल को गिरफ्तार किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:21 AM (IST)
जगराओं में आ‌र्म्स एक्ट में पकड़ा आरोपित एएसआइ को धक्का देकर फरार
जगराओं में आ‌र्म्स एक्ट में पकड़ा आरोपित एएसआइ को धक्का देकर फरार

संवाद सहयोगी, जगराओं : फरीदकोट पुलिस द्वारा आ‌र्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपित वीरवार को एएसआइ को धक्का देकर फरार हो गया। थाना दाखा के एएसआइ लखबीर सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ फरीदकोट में तैनात एएसआइ धर्म सिंह ने गांव लंबवाली के रवि सिंह उर्फ रवि गिल को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना फरीदकोट में आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए रवि सिंह को साथ लेकर फरीदकोट से एएसआइ धर्म सिंह और एएसआइ जगसीर सिंह मुल्लांपुर होकर खन्ना जा रहे थे। जब वह मुल्लांपुर में शुभम पैलेस के पास पहुंचे तो आरोपित ने पेशाब करने की बात कही। बारिश तेज होने के कारण उन्होंने गाड़ी रोककर उसे इजाजत दे दी। एएसआइ धर्म सिंह ने आरोपित को हथकड़ी लगा रखी थी। गाड़ी से बाहर निकलने पर आरोपित ने धर्म सिंह को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। उसकी कलाई पतली होने के कारण हथकड़ी से उसका हाथ बाहर निकल गया। वह पेड़ों के बीच से होता हुआ खेतों में घुस गया और फरार हो गया। थाना दाखा में एएसआइ धर्म सिंह और रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी