गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टियां, तेरी संगत घरां नूं जावे..

श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वां गणपति महोत्सव दोराहा नहर में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:19 PM (IST)
गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टियां, तेरी संगत घरां नूं जावे..
गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टियां, तेरी संगत घरां नूं जावे..

संस, लुधियाना : श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वां गणपति महोत्सव दोराहा नहर में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सर्वप्रथम हवन कर श्री गणपति उत्सव कमेटी के प्रमुख राकेश बजाज सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने आहुतियां डालकर गणपति महोत्सव में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की। गणपति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। सरोज वर्मा एंड पार्टी व स्त्री सत्संग सभा की सुदेश अरोड़ा ने गणपति बप्पा सानू देदे छुट्टियां, संगत तेरी घरां नूं जावे.., देवा हो देवा गणपति देवा., विघ्नहर्ता आ जाओ., आदि भजनों से गणपति बप्पा का गुणगान किया। इस दौरान केक काट कर राजा के दरबार का 10वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर के अध्यक्ष बलजिन्द्र संधू व राकेश बजाज ने महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। टीम राजा के दरबार के सेवक विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, बोवी मल्होत्रा, नितिन गुप्ता, वरिन्द्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़, राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, सुनील मित्तल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह, महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज व अन्य सदस्यों ने गणपति बप्पा का पूजन किया। साथ ही अगले वर्ष फिर इसी तरह से गणपति बप्पा का स्वागत करने का प्रण किया ।

chat bot
आपका साथी