Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, हवाएं भी चली

Weather Forecast Ludhiana शहर में फरवरी में ही माैसम में बदलाव शुरू हाे गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शाम को बादल छाए रह सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:35 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, हवाएं भी चली
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Ludhiana: शहर में रविवार सुबह-सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवाएं भी चल रही थी। जिसकी वजह से और दिनों की तरह धूप की चुभन अधिक महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शाम को बादल छाए रह सकते हैं।पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार साेमवार को लुधियाना शहर का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में सिस्टम फिर शर्मसार...10 दिन पहले पार्क में डिलीवरी, अब सिविल अस्पताल के लेबर रूम के बाहर बच्चे का जन्म

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।

गेहूं की फसल के लिए सही नहीं

तापमान में अचानक बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। गेहूं के लिए जितना तापमान कम रहे उतना बेहतर होता है। इस समय गेहूं के दाने की ग्रोथ हो रही है। तापमान बढ़ने से दाना पकना शुरू हो जाएगा और उसका साइज सही नहीं होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी