Weather Forecast Ludhiana: शहर में धूप खिलने के बाद ठंड से मिली राहत, AQI घटकर 151 पर आया

Weather Forecast Ludhiana तापमान का एक दिन में सात डिग्री तक बढ़ना जलवायु परिवर्तन का असर है। यह सामान्य बात नहीं है। इससे पहले दो दिन बादल छाए रहने से कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। इससे स्माग काफी कम हुई और वातावरण साफ हो गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:40 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: शहर में धूप खिलने के बाद ठंड से मिली राहत, AQI घटकर 151 पर आया
लुधियाना में धूप खिलने के बाद ठंड से मिली राहत। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में शनिवार सुबह धूप खिल उठी। जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई थी।सुबह साढ़े छह बजे ही सूर्य की किरणें धरती पर पड़ गई और जैसे जैसे दिन बढ़ा तो धूप बढ़ती चली गई। सुबह 8 बजे पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी तरफ शहर की हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आया है। सुबह एक्यूआई 151 रिकॉर्ड किया गया। जिसका मतलब है कि हवा में अब पल्यूटेट पार्टिकल कम रह गए हैं।

पीएयू मौसम विभाग की हेड डॉ प्रभजोत कौन ने कहा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार आने की वजह यह है कि बीते दो दिनों में पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। इस बारिश की वजह से स्मॉग बहुत हद तक साफ हो गयी। आसमान में तैर रहे प्रदूषण के कण जमीन पर आ गए। यही वजह है कि अव आसमान पहले से साफ नजर आ रहा है  उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी बारिश और हो जाए तो स्मॉग से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।

50 साल में चौथी बार दिसंबर में 27 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बादल छाए रहने के कारण दो दिन तक लुधियाना में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा था। शुक्रवार को बादल छंटने धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। दिन के तापमान में वीरवार के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 50 साल में चौथी बार ऐसा हुआ है। मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर का कहना है कि तापमान का एक दिन में सात डिग्री तक बढ़ना जलवायु परिवर्तन का असर है। यह सामान्य बात नहीं है।

दस साल बाद दिसंबर का दिन इतना गर्म 

डा. प्रभजोत कौर का कहना है कि वर्ष 1970 से लेकर अब तक केवल तीन बार ही दिसंबर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वर्ष 1998 में छह दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2008 में पहली दिसंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था और वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

आज व कल भी बारिश के आसार

डा. प्रभजोत के अनुसार शनिवार और रविवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। लुधियाना में बूंदाबांदी की ही संभावना है। अगर बारिश होती है, तो यह शहर के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

chat bot
आपका साथी