Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में दीवाली के बाद के बाद बढ़ी ठंड, तापमान में आई गिरावट

Weather Forecast Ludhiana शहर में दीवाली के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। इसके साथ ही हवा में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:51 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:51 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में दीवाली के बाद के बाद बढ़ी ठंड, तापमान में आई गिरावट
दीवाली के बाद मौसम ने करवट ले ली है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: दीवाली के बाद मौसम ने करवट ले ली और हवा में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। वहीं दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-Punjab Petrol & diesel prices: हरियाणा में पंजाब से 9.33 रुपये सस्ता मिल रहा पेट्रोल, तेल भरवाने के लिए लगी लाइनें

जिले में बारिश की संभावना नहीं

पटाखों के धुएं के कारण लोगों को अगले कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अभी मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसके साथ ही शहर में अब ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। लाेगाें ने अभी से गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा लुधियाना के बाजाराें में गर्म कपड़ाें की जमकर खरीदारी शुरू हाे गई है।

यह भी पढ़ें-फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर वाला में माथा टेकने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, कल की टिप्पणियों के बाद आज साधी चुप्पी

मंडियाें में अभी लाखाें टन धान की हाेनी है खरीद

पंजाब में इस साल जमकर मानसून बरसने से लाेगाें काे राहत मिली है। इसके अलावा धान की कटाई भी अब पूरी हाेने वाली है। हालांकि यदि इस समय बारिश हाेने से किसानाें काे नुकसान हाे सकता है। मंडियाें में अभी लाखाें टन धान खरीद के लिए पड़ा है। यदि जल्द ही खरीद पूरी नहीं हुई ताे बारिश हाेने के चलते किसानाें काे नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-पंजाब में पिछले साल के मुकाबले दीवाली पर 18.3 फीसद प्रदूषण कम, 247 AQI के साथ जालंधर सबसे ज्यादा प्रदूषित

chat bot
आपका साथी