Double Murder In Ludhiana: मां को कहे अपशब्दों का बदला लेने के लिए 12वीं के छात्र ने दादा-दादी को गंडासी से काट डाला

Double Murder In Ludhiana थाना समराला की पुलिस ने किशोर और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। शाम के समय 72 वर्षीय दर्शन सिंह और 70 वर्षीय सुरिंदर कौर घर पर मौजूद थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:41 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:41 PM (IST)
Double Murder In Ludhiana: मां को कहे अपशब्दों का बदला लेने के लिए 12वीं के छात्र ने दादा-दादी को गंडासी से काट डाला
थाना समराला की पुलिस ने किशोर और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। (जागरण)

संस, समराला (लुधियाना)। Double Murder In Ludhiana: कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव लल्ल कलां में बुधवार शाम को 17 वर्षीय किशोर ने दादा-दादी पर बेसबाल बैट से हमला करने के बाद दोनों को गंडासी से काट कर मार डाला। कुछ दिन पहले दादा ने उसकी मां को झगड़े के दौरान अपशब्द कहे थे। वारदात के बाद वह फरार हो गया।

थाना समराला की पुलिस ने किशोर और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। शाम के समय 72 वर्षीय दर्शन सिंह और 70 वर्षीय सुरिंदर कौर घर पर मौजूद थे। कुछ दिन पहले हुए झगड़े को लेकर किशोर की दादा के साथ कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने दादा-दादी पर गंडासी से हमला कर दिया। दोनों बुजुर्गाें की मौके पर मौत हो गई।

किशोर के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उसकी मां गृहिणी है और घटना के समय वह भी घर में मौजूद थी। डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि किशोर की तलाश में छापामारी की जा रही है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में 3 महिलाओं की माैत के बाद मानसा में पसरा मातम, किसानाें के धरने से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

दर्शन सिंह का कुछ दिन पहले बेटे और बहू के साथ झगड़ा हुआ था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। दर्शन सिंह को उस समय भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। इस झगड़े में दर्शन सिंह ने बहू को अपशब्द कहे थे। दादा-दादी को घर पर अकेला देख किशोर ने बदला लेने के लिए हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें-Income Tax Raid: लुधियाना में ड्राईफ्रूट होलसेलर पर आयकर विभाग की दबिश, कैलिफाेर्निया तक फैला है काराेबार

chat bot
आपका साथी