कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी है। कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना देकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 07:10 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था
कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

जेएनएन, रायकोट : पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी है। कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना देकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। शहर के पार्षद व प्रधान ने खुद व निजी लेबर को साथ लेकर सफाई में योगदान दिया, लेकिन यह पूरा नहीं पड़ रहा है। लिहाजा शहर में नालियों और सड़कों पर कूड़ा करकट आम देखने को मिल रहा है। नगर कौंसिल ने सफाई कर्मचारियों के साथ जब इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने घरों से कूड़ा उठाने व डंप पर एकत्र हुए कूड़े को साइड में करने पर सहमति प्रकट की।

इस मुद्दे पर बात करते हुए सफाई कर्मचारियों के प्रधान दविदर कुमार बॉबी ने कहा कि हमें खेद है कि शहर में गंदगी भरी पड़ी है और लोग परेशान हैं। लेकिन हम मजबूरी के कारण ही धरने पर बैठे हैं, हमारी मांगे जायज हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानी जाए, जिस कारण वह अपनी ड्यूटी पर जल्दी लौट सके। शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से कर सकें।

इस मौके पर मुख्य रूप से सफाई यूनियन के प्रधान दविदर कुमार बॉबी के अलावा धर्मेंद्र अछूत, धरम वीर, मिटू नाहर, राजा गिल, ललित घरू, राजिंदर भील व मिड्डा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी