सुखबीर की खन्ना फतेह रैली कल, तैयारी में जुटी पार्टी

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल चार दिसम्बर को खन्ना की रेस्ट हाउस मार्केट में खन्ना फतेह रैली को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:22 PM (IST)
सुखबीर की खन्ना फतेह रैली कल, तैयारी में जुटी पार्टी
सुखबीर की खन्ना फतेह रैली कल, तैयारी में जुटी पार्टी

जागरण संवाददाता, खन्ना : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल चार दिसम्बर को खन्ना की रेस्ट हाउस मार्केट में खन्ना फतेह रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां भी शिअद और बसपा ने शुरू कर दी है। शिअद-बसपा उम्मीदवार जसदीप कौर के हक में हो रही इस रैली संबंधी शिअद वर्किग कमेटी के सदस्य यादविदर सिंह यादू ने वीरवार को प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया।

यादू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली हलके में विकास के दावे करते हैं। यह सिर्फ झूठ का पुलिदा है। कांग्रेस ने खन्ना के लोगों को जिला बनाने के नाम पर गुमराह किया। वहीं अब विकास के नाम पर भी झूठ बोला जा रहा है। मंत्री कोटली शहर और गांवों का विकास कराने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के बिना कुछ नहीं किया।

यादू ने कहा कि अकाली-बसपा हलके का विकास करने के लिए बड़ी योजनाएं लाएगी। खन्ना को जिला बनाने, सरकारी कालेज लाने, वर्किग की समस्या को दूर करने के काम किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले ही हलके में सात वालीबाल मैदान बनाए जा रहे हैं। रेलवे लाइन पार इलाके का भी सर्वपक्षीय विकास होगा। इस अवसर पर जतिदर सिंह इकोलाहा, हरजंग सिंह गिल, जगदीप सिंह दीपी, अमनदीप सिंह, गुरिदर सिंह बग्गा, हरजीत सिंह भाटिया, मनजोत सिंह मोनू, बलजीत सिंह भुल्लर, जगदीश सिंह सेखों, रजिदर सिंह, हरिदर सिंह टोना भादला, सत्ती भट्टियां, गौरव घई, सतवीर सिंह व दोशांत शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी