शहर में गलियों में पैदल घूमे सुखबीर, लोगों के साथ सेल्फी भी ली

सुखबीर बादल शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक लुधियाना में रहे। सुखबीर ने लुधियाना के हलका वेस्ट सेंट्रल आत्म नगर एवं दक्षिण में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने शहर की गलियों पैदल घूमकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और जगह-जगह लोगों के साथ सेल्फी भी लेते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:44 AM (IST)
शहर में गलियों में पैदल घूमे सुखबीर, लोगों के साथ सेल्फी भी ली
शहर में गलियों में पैदल घूमे सुखबीर, लोगों के साथ सेल्फी भी ली

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सुखबीर बादल शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक लुधियाना में रहे। सुखबीर ने लुधियाना के हलका वेस्ट, सेंट्रल, आत्म नगर एवं दक्षिण में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने शहर की गलियों पैदल घूमकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और जगह-जगह लोगों के साथ सेल्फी भी लेते रहे। इस दौरान लोगों ने उन्होंने कई समस्याओं के बारे में बताया, जिस पर सुखबीर ने कहा कि अकाली-बसपा सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसी दौरान सुखबीर ने हर मंच पर पंजाब की मौजूदा सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा और अकाली दल के विजन के बारे में बताया।

हलका आत्म नगर

हलका आत्म नगर के आंबेडकर नगर में सुखबीर पैदल ही निकल पड़े तो वहां लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। सुखबीर ने वहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पीने का पानी उपलब्ध करवाने, पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने और उन्हे अपने घरों का मालिकाना हक देने का भी वादा किया।

हलका दक्षिण

हलका दक्षिण में प्रीच इंटनरेशनल स्कूल में सुखबीर ने दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों और आम लोगों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने एडवोकेट चंद्र भान चौहान की भी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि चन्नी एक अप्रभावी मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। ऐसा इसीलिए हुआ, क्योंकि मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की भावनाओं के अनुसार काम करने के बजाय गांधी परिवार से आदेश लिए।

मार्केट कमेटी चेयरमैन का पार्टी में किया स्वागत

कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए मार्केट कमेटी मोगा के चेयरमैन राजिदर पाल सिंह गिल का सुखबीर ने शिअद में स्वागत किया। उन्होंने वादा किया कि सभी बेघर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को घर दिए जाएंगे। बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सुखबीर ने प्रवासी भलाई बोर्ड को पुनजीर्वित करने का वादा किया। गुरु नानक देव भवन में भी सुखबीर ने उद्यमियों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं के साथ बातचीत की।

किप्स मार्केट में 'काफी विद यूथ'

'काफी विद यूथ' कार्यक्रम के तहत सुखबीर बादल शाम को सराभा नगर स्थित किप्स मार्केट पहुंचे। वहां पर युवाओं व दुकानदारों से बातचीत की। सीधे उनके विचार जाने और फिर दुकानदारों से उनकी समस्याएं पूछीं। सुखबीर ने एक रेस्टोरेंट में केक काटा और वहां स्नैक्स का मजा लिया। इस दौरान लोगों संग सेल्फी का सिलसिला भी लगातार चलता रहा।

chat bot
आपका साथी