सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर खन्ना काे बनाएंगे जिला; मंत्री कोटली पर लगाए गंभीर आराेप

सुखबीर का कहना है कि 1966 में अकाली दल के मोर्चे के बाद एमएसपी मिलने लगी थी। गांवों में मंडियां भी शिअद ने ही स्थापित की थी। शिअद काे किसानाें की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी बताते हुए सुखबीर ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:33 PM (IST)
सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर खन्ना काे बनाएंगे जिला; मंत्री कोटली पर लगाए गंभीर आराेप
सुखबीर बादल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। खन्ना के विधायक और उद्याेग मंत्री कोटली पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा हमला किया है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि काेटली शराब की जाली फैक्ट्रियां लगाकर बैठे हैं। कांग्रेसियो ने झूठ की राजनीति की है। पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं है। सुखबीर ने कहा कि जिन अफसरों ने अकालियों पर झूठे केस दर्ज किए हैं सत्ता में आने पर उनकी नौकरी जाएगी। जिन कांग्रेसियों ने केस कराए हैं भी विधायक समेत अंदर जाएंगे। पंजाब के खन्ना में अकाली दल की फतेह रैली में पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार काे शिअद उम्मीदवार जसदीप कौर यादू के पक्ष में  प्रचार किया।

सुखबीर ने कहा कि मंत्री कोटली ने जितने घपले किए हैं, इसकी हार निश्चित है। उन्हाेंने सरकार आने पर खन्ना को जिला बनाने का वादा किया। सुखबीर का कहना है कि जिन्हें कोई पार्टी टिकट नहीं देती वही नेता भाजपा में जा रहे। इस दाैरान भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान निर्मल सिंह दूलो शिअद में शामिल होंगे। वह सितंबर माह में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे निर्मल ने मंत्री कोटली से नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ी थी । भाजपा में मन नहीं लगने पर किया शिअद का रुख किया है।

अकाली दल के मोर्चे के बाद मिली थी एमएसपी

सुखबीर का कहना है कि 1966 में अकाली दल के मोर्चे के बाद एमएसपी मिलने लगी थी। गांवों में मंडियां भी शिअद ने ही स्थापित की थी। शिअद काे किसानाें की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी बताते हुए सुखबीर ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में हर महिला को 1000 रुपये देने की स्कीम पहले दिल्ली में शुरू करें। केजरीवाल जो गारंटी पंजाब में ऐलान कर रहे, उनमें से एक भी दिल्ली में लागू नहीं है।

400 यूनिट हर वर्ग के परिवार को देंगे मुफ्त

चन्नी एक स्कूल का नाम दें जो पंजाब में उन्होंने 5 साल में उन्हाेंने बनाया हाे। बिजली के पहले 400 यूनिट हर वर्ग के परिवार को मुफ्त देंगे। हर परिवार को 10 लाख का मुफ्त बीमा मिलेगा। देश-विदेश में पढ़ाई के लिए स्टूडेंटस काे 10 लाख रुपये की मदद देंगे। इसके लिए स्टूडेंट कार्ड बनेगा। हर 25 हजार की आबादी पर 5000 बच्चों का एक मेगा स्कूल बनाएंगे। कॉलेजों में 33 फीसद सीटें सरकारी स्कूलों में पढ़े बच्चों के लिए आरक्षित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी