Punjab Politics: लुधियाना सेंट्रल में सुखबीर बादल के रोड शो का जगह-जगह सम्मान, लोगों ने ली सेल्फी

Punjab Politics शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने हलका सेंट्रल के लिए समराला चौक के पास शिंगार सिनेमा से अपनो रोड शो शुरू किया। सुखबीर खुली कार में सवार हुए और उनके साथ पार्टी प्रत्याशी प्रितपाल सिंह भी मौजूद रहे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:32 PM (IST)
Punjab Politics: लुधियाना सेंट्रल में सुखबीर बादल के रोड शो का जगह-जगह सम्मान, लोगों ने ली सेल्फी
लुधियाना हल्का सेंट्रल से शिअद प्रत्याशी के हक में सुखबीर सिंह बादल ने रोड शो शुरू निकाला। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल मंगलवार को फिर लुधियाना के दौरे पर हैं और वे पार्टी प्रत्याशियाें के हक में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। सुखबीर बादल लोगों से सीधे मिल रहे हैं। उनकी समस्याएं जान रहे हैं और उनके साथ सेल्फी एवं फोटो खिंचवाने का सिलसिला भी चल रहा है। सुखबीर को देख कर लोगों में भी उत्साह है। सुखबीर मंगलवार को दिन भर लुधियाना में ही रहेंगे।

शाम काे वह भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाली शोभा यात्रा में भी शामिल होंगे। सुखबीर ने आज अपना लुधियाना दौरा दक्षिण विभाग सभा हलके के ग्यासपुरा इलाके से शुरू किया। वहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि शिअद बसपा सरकार आने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इसके बाद सुखबीर ने हलका सेंट्रल के लिए समराला चौक के पास शिंगार सिनेमा से अपनो रोड शो शुरू किया। सुखबीर खुली कार में सवार हुए और उनके साथ पार्टी प्रत्याशी प्रितपाल सिंह भी मौजूद रहे। शिअद कार्यकर्ता कारों एवं मोटरसाइकिल एवं स्कूटर के काफिले में उनके साथ साथ चल रहे थे। इस रोड शो के दौरान सुखबीर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका लोगों ने जगह जगह सम्मान भी किया। सुखबीर ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने अपना विजन स्पष्ट कर दिया है।

रोड शो के दौरान शिअद एवं सुखबीर बादल के हक में लगातार नारेबाजी होती रही। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। सुखबीर के साथ विपन सूद, सतीश मल्होत्रा, रविंदर पाल सिंह खालसा समेत कई लोग मौजूद रहे। मिशन-2022 को फतेह करने के लिए शिअद प्रधान सुखबीर बादल लगातार पंजाब के विभिन्न शहरों में रोड शो कर रहे हैं। लोगों से सीधे मिल रहे हैं और रोड शो कर रहे हैं। सुखबीर हर वर्ग, हर धर्म एवं हर समाज के लोगों से मिल रहे हैं। उनके साथ सीधे अपनी बात कर रहे हैं। साफ है कि चुनावी प्रचार में सुखबीर काफी आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में सुखबीर का दावा- सरकार बनी तो UP-Bihar के लोगों को साल में 24 हजार रुपये देंगे

chat bot
आपका साथी