लुधियाना में खुदकुशी मामलाः तीन दिन पहले वूमेन सेल जालंधर ने समझौता करा भेजा था ससुराल

लुधियाना के जनकपुरी में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 जून को वूमेन सेल में दोनों पक्ष का समझौता करा कर राणो तथा ज्योति को ससुरालियों के साथ भेज दिया गया। वीरवार शाम उन लोगों ने फिर से राणों के साथ मारपीट की।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:43 PM (IST)
लुधियाना में खुदकुशी मामलाः तीन दिन पहले वूमेन सेल जालंधर ने समझौता करा भेजा था ससुराल
लुधियाना में महिला ने ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के जनकपुरी में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वूमेन सेल ने तीन दिन पहले ही समझौता करवाया था। पुलिस को दिए बयान में अजय ने बताया कि उसकी दो बहनों राणों और ज्योति की एक ही घर में दोनों सगे भाइयों के साथ शादी हुई थी। राणों की शादी दीपक और ज्याेति की शादी अमन के साथ हुई थी। शादी के समय यह परिवार किराए के मकान में रहता था। बाद में उसने उन्हें वो ही मकान खरीद कर दे दिया। उसके बावजूद वो लोग दोनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराली अकसर उन्हें मार डालने की धमकियां दी जाती थीं। दीपक के बाहर किसी महिला के साथ अवैध संबंध भी थे। जिसका विरोध करने पर वो राणों के साथ मारपीट किया करता था। उनका परिवार बसाने के लिए कई बार बैठा कर समझाया गया। उनकी पैसों से मदद भी की गई।

एक महीना पहले दीपक व अमन ने उसकी दोनों बहनों के साथ मारपीट करके उन्हें बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। पता चलने पर वो लोग जब लुधियाना उन्हें समझाने के लिए आए तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उन्होंने जालंधर जाकर पुलिस कमिश्नर को उनके खिलाफ शिकायत दी। वहां 15 जून को वूमेन सेल में दोनों पक्ष का समझौता करा कर राणो तथा ज्योति को ससुरालियों के साथ भेज दिया गया। यहां आकर दो दिन ठीक रहे। वीरवार शाम उन लोगों ने फिर से राणों के साथ मारपीट की। जिसके बारे में ज्याेति ने चाचा संजीव कुमार को फोन करके बताया। चाचा ने उससे कहा कि वो दोनों शांत रहें। वो लोग शुक्रवार वहां आएंगे। मगर शुक्रवार उनके आने से पहले ही राणों इतना टूट चुकी थी कि उसने खुद को ही खत्म कर लिया। अपने ससुरालियों के अत्याचारों से तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

chat bot
आपका साथी